Maiya Samman Yojana 3rd Kist : जाने कब और कितनी मिलेगी मईया सम्मान की तीसरी क़िस्त

Maiya Samman Yojana 3rd Kist : झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को चलाया जाता है। वर्ष 2024 में इस योजना को प्रारंभ किया गया। आने वाले 5 वर्षों तक खास महिला और लड़कियों के लिए इस योजना को चलाया जाएगा। राज्य सरकार के द्वारा इस योजना की सहायता से लाभार्थी महिला व लड़कियों को हर महीने निर्धारित राशि प्रदान की जाती है। योजना से जुड़ी हुई पहली और दूसरी किस्त को जारी कर दिया गया है। वहीं अब लाभार्थी योजना से जुड़ी तीसरी क़िस्त आने का इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना तीसरी किस्त कब और कितनी लाभार्थी महिला व लड़कियों के खाते में जमा करवाई जाएगी।

Maiya Samman Yojana 3rd Kist 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को शुरू किया गया है। योजना से जुड़ी हुई दो किस्त को भी जारी किया जा चुका है। वहीं अब राज्य के मुख्यमंत्री योजना की तीसरी किस्त जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। लाभार्थी महिला व लड़की योजना की तीसरी किस्त आने का इंतजार कर रही हैं। जल्द ही उनका यह इंतज़ार पूरा होने वाला है।

मईया सम्मान योजना तीसरी किस्त कब जारी होगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा घोषणा की गई है कि मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की हर किस्त को महीने की 15 तारीख के दिन लाभार्थी महिला व लड़कियों के बैंक खाते में जमा करवाया जाएगा। आपको बता दें कि अगस्त व सितंबर की 15 तारीख को पहली व दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं अब आने वाले महीने की 15 तारीख को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की तीसरी किस्त भी जारी कर दी जावेगी। 15 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभार्थी महिला व लड़कियों के बैंक खाते में योजना से जुड़ी हुई तीसरी किस्त ट्रांसफर कर देंगे।

कई लाभार्थी महिला व लड़कियों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि तीसरी क़िस्त के माध्यम से कितनी राशि दी जाएगी। बता दें कि योजना की सहायता से प्रतिमाह ₹1000 की राशि लाभार्थी महिला व लड़की को दी जाती है। कई जगह बताया जा रहा है कि राशि को बढ़ाकर ₹1250 रुपए कर दिया गया है। लेकिन यह जानकारी गलत है, मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की थी कि एक साल बाद वह राशि को बढ़ाकर ₹1250 रुपए करेंगे। ऐसे में तीसरी किस्त के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं व लड़कियों को ₹1000 रुपए ही प्रदान किए जाएंगे।

हालांकि यह कहा जा रहा है कि जिन महिलाओं को पहली और दूसरी किस्त का लाभ नहीं मिल पाया था, अब उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल कर लिया गया है। ऐसी स्थिति में महिलाओं को ₹3000 रुपए प्रदान किये जा सकते हैं। हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना क्या है? 

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना को खास महिला व लड़कियों के लिए प्रारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से प्रति माह लाभार्थी महिलाओं और लड़कियों को ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। 50 लाख से भी ज्यादा लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार 5 वर्षों तक इस योजना को जारी रखेगी और प्रतिवर्ष राशि में 250 रुपए का इजाफा भी करेगी। इस हिसाब से अगले साल लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए प्रतिमाह राशि प्रदान की जाएगी। जबकि पांचवें वर्ष यह राशि बढ़ाकर ₹250 हो जाएगी।

योजना के लिए पात्रता

  • राज्य की मूल निवासी महिलाएं व लड़कियां ही योजना के लिए आवेदन कर पाएंगी। 
  • यदि महिला के परिवार में किसी की सरकारी नौकरी है तो योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
  • यदि परिवार में कोई टैक्स भरता है तब भी महिला या लड़की योजना का लाभ नहीं उठा सकती। 
  • यदि कोई महिला नौकरी या अन्य कोई बड़ा व्यापार करती है तब भी उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है।
  • अधिकतम 50 वर्ष की महिलाएं योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

झारखंड मईया सम्मान योजना आवेदन कैसे करें

झारखंड मईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्रकार की प्रक्रिया उपलब्ध है। जो भी महिला या लड़की ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहती हैं उन्हें आंगनवाड़ी केंद्र जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आइये आपको ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप बताते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • जो महिला या लड़की ऑफलाइन माध्यम से फॉर्म भरना चाहती हैं, उन्हें अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाकर आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • यदि फॉर्म भरने में समस्या आ रही है तो आंगनबाड़ी केंद्र सेविका की सहायता से आप आवेदन पत्र को भर सकती हैं। 
  • जो भी जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं उन्हें आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना पड़ेगा।
  • अब अपने आवेदन पत्र को आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर ही जमा कर दें।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • जो महिला या लड़की ऑनलाइन तरीके से आवेदन करना चाहती हैं वह सीएससी केंद्र पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आप सीएससी केंद्र पहुंचे।
  • यहां पर केंद्र संचालित कर रहे व्यक्ति के द्वारा आपके आवेदन पत्र को भरा जाएगा।
  • सेंटर पर फॉर्म भरते समय सही-सही जानकारी बताएं।
  • इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करने लिए दें।
  • सीएससी केंद्र संचालित करने वाले व्यक्ति के द्वारा आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

Leave a Comment